क्या गुड्डू लाल पर थराली में दांव लगा रहा भाजपा प्रदेश नेतृत्व
चमोली में विधानसभा उप चुनाव के बिगुल बजने के साथ ही राजनैतिक सरगर्मियां शुरू हो गयी हैं। जँहा कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रत्याशी और विधायक डाक्टर जीतराम के साथ चुनावी बिसात पर ताल ठोक दी है, वंही भाजपा की ओर से अभी तक प्रत्याशी का नाम साफ नहीं किया है। जिससे विधानसभा के भाजपा के कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से अलग होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले जिला पंचायत सदस्य गुड्डू लाल का ऐन विधानसभा उप चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत और सहकारिता मंत्री डा धन सिंह जैसे भाजपा के बड़े नेताओं और जिले के दोनों विधायक महेंद्र भट्ट व सुरेंद्र नेगी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होना समीकरणों में बड़े फेर बदल के संकेत दे रहा है। जँहा पूर्व में पूर्व विधायक मगन लाल की असामयिक मौत के बाद उनकी पत्नी व चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह व बलवीर घुनीयाल के नाम चर्चा में थे, वंही गुड्डू लाल के भाजपा में वापसी से पार्टी में प्रत्याशी के चयन को लेकर समीकरण बदलते दिख रहे हैं। वंही सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व की ओर से टिकट दिये जाने के आश्वास पर ही गुड्डू लाल की घर वापसी हुई है।
ऐसे में 2017 के विधानसभा सभा के मतों को देखें तो जँहा गुड्डू लाल निर्दलीय प्रत्याशी मतोंU रूप में 7089 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, वंही कांग्रेस के जीतराम 27260 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और विजयी रहे स्वर्गीय मगन लाल को 21351 मत प्राप्त हुए थे। जिसमें ये देखना दिलचस्प है कि जँहा भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी पार्टी कैडर और संघठन की ताकत के बूते बेहतर आंकड़ों का प्रदर्शन करने में सफल रहे वंही, निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे गुड्डू लाल घाट ब्लॉक में हुए मतदान में 6251 मतों के साथ पहले, भाजपा प्रत्याशी 5331 मतों के साथ और कांग्रेस प्रत्याशी 5125 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ऐसे में गुड्डू लाल के भाजपा में शामिल होने को राजनीति के जानकर अपने अपने तरीके से देख रहे हैं। जँहा कुछ लोग इसे गुड्डू लाल के भाजपा प्रत्याशी बनने की ओर बढ़ता कदम बता रहे हैं, वंही कुछ लोग इसे भाजपा की ब्लाक में गुड्डू लाल की लोकप्रियता को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में करने की रणनीति बता रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें