थराली विधानसभा उप चुनाव 3........

थराली विधानसभा चुनाव दिन बढ़ने के साथ कि दिलचस्प हो रहा है। कांग्रेस की ओर से जँहा डॉ. जीतराम को मैदान में उतारा दिया गया है, वंही कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से कुंवर राम क़ा नाम घोषित कर दिया गया है। जबकि उक्रांद की ओर से कस्बी लाल के नाम को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। वंही सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से अभी तक भी प्रत्याशी की घोषणा न करना दल के भीतर चल रही नूरा कुश्ती को स्पष्ट कर रही है।

हालांकि दल के बड़े नेता इस फैसले को दल का अंदरूनी मामला बता कर टाल रहे हैं। लेकिन चुनाव का बिगुल फूंकने के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की घोषणा करने की परिपाटी देश में शुरू करने वाले दल की ओर से विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित न करना मतदाताओं को असमंजस में डाल रहा है। हालांकि दल के चर्चित प्रत्याशी मुन्नी देवी औऱ बलवीर घुनियाल के समर्थकों की ओर से अभी किसी प्रकार से प्रचार होता नहीं दिख रहा, लेकिन अभी भी दल में घरवापसी करने वाले गुड्डू लाल के समर्थकों की ओर से सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा है। जो पिछले 2017 विधान सभा चुनाव की तर्ज पर इस बार भी जनता के बीच चर्चित हो रहा है।

ऐसे में जँहा की दल के पदाधिकारी मुन्नी देवी को तो कुछ बलवीर घुनियाल को प्रत्याशी बनाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में घाट क्षेत्र के नाराज मतदाताओं को मनाने में भी दल के नेता को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आठ दशक से गोपेश्वर में रही है, रामलीला अभिमंचन की परंपरा

खुदा से लड़ते होंगे.........

छूटते हाथ