झोला छाप....
झोला छाप.... "डॉक्टर" अक्सर गाहे बगाहे हमारे आस पास सुनाई देता है!
बंगाली "डॉक्टर" ये भी सुना जाता है,
लेकिन जो लोग ये बोलते हैं, या इन शब्दों के जन्मदात हैं, वो कौन लोग हैं, शायद वो एमबीबीएस का प्रमाण पत्र लिए हुए हैं। इसलिए वो विशेष हैं। बाकी चाहे उनके सामने कोई बीमार प्राण छोड़ दे फिर भी वो स्पेशलिस्ट हैं, उनसे कोई सवाल नहीं कर सकता, उनकी कार्य प्रणाली पर सवाल नहीं कर सकता। वो सरकार से लाखों की तनख्वाह लेकर भी यदि बाहर प्राइवेट प्रैक्टिस करता हो तो आप कुछ नहीं बोल सकते, क्योंकि वो विशेषज्ञ है। किसी विशेषज्ञ डॉक्टर को उनके सामने किसी मरीज की मौत के बाद रोते हुए किसी ने देखा है। मैने तो नहीं देखा!
लेकिन मर चुके लोगों को आईसीयू में रखकर लाखों की फीस लेने वाले बहुत से मामले सामने आए, बीमार के उपचार के नाम पर अंगों की चोरी करने के मामले भी सामने हैं। क्या कभी डाक्टरों से हुजूम ने ऐसे किसी डॉक्टर के खिलाफ खुलकर कोई विरोध किया। मुझे नहीं दिखा (भारत के संदर्भ में)।
लेकिन कम रकम में इलाज वाले आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक डॉक्टर "झोला छाप डाक्टर" हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें