रह जाने दो

नूर तुम्हारी आँखों का कम होता, हो जाने दो।
मरते हैं मर जाने दो, खटते हैं खट जाने दो।।
हर बार तुम्हारे बच्चों ने जान हमारे खातिर दी है।
अब तुम मौतों का ये मसला भी रह जाने दो।।

क्या था मसला मौतों का।
ये सवाल जवाब रह जाने दो।।
बना दिया है आयोग जांच का।
ये बात यंही दब जाने दो।।

अगर नहीं ये बात दबी तो नया शिगूफा छोड़ेंगे।
इस बार नहीं पाकिस्तानी तुमको चीनी घोषित कर देंगे।।
आक्सीजन कमी नहीं थी, ये चिल्ला चिल्ला कर कह देंगे।
मरे हुए बच्चे आये थे ये भी साबित कर देंगे।।

राज हमारा काज हमारा, तुम कौन यंहा कहने वाले।
मरने वालों के घर वालों को डराडरा कर खामोश करा देंगे।
तुमने आवाज उठाई जो तो, जेलों को खाली करवाकर।
तुमको जेलों में भिजवा देंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इश्क़ करें...

आठ दशक से गोपेश्वर में रही है, रामलीला अभिमंचन की परंपरा

रोमांच, कोतुहल, सौंदर्य और साहसिक पर्यटन का खजाना : डियारिसेरा बुग्याल