उम्मीद......

उम्मीद
बहुत है सबको
कलम के सिपाही से।
मगर मतलब किसे है ?
उसकी उम्मीद से।

कभी सोचा
किसी ने
क्या चाहत है ?
कलम के सिपाही की।
जो हर रोज,
लड़ता है
सड़क, बिजली औऱ पानी
की लड़ाई
तुम्हारे औऱ हमारे लिये।

नहीं
चाहता
वो कोई खास फायदा
तुमसे
बस
वो चाहता है,
तुम अलग कर दो
उनको
जो बने हैं जयचंद
सिपाही की शक्ल में।
जो सिर्फ रुआब
की खातिर
कलम को भींचे हैं मुठ्ठी में।

लापरवाह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आठ दशक से गोपेश्वर में रही है, रामलीला अभिमंचन की परंपरा

खुदा से लड़ते होंगे.........

छूटते हाथ