सियासत?????

छल छंदों का खेल सियासत।
झूठ फरेब का मेल सियासत।।
जैसे भी हो झेल सियासत।
झूठे वादों का ढेर सियासत।।

धनवानों का खेल सियासत।
जनता का मखौल सियासत।।
गठबंधन का खेल सियासत।
सच झूठ का मेल सियासत।।

आरोपों का है द्वंद सियासत।
भ्रष्ट तंत्र में गठजोड़ सियासत।।
नेताओं की मौज सियासत।
जनता की है मौत सियासत।।

दिवास्वपन का आकाश सियासत।
सपनों का व्यापार सियासत।।
मुद्दों पर लाचार सियासत।
थाली में का चांद सियासत।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आठ दशक से गोपेश्वर में रही है, रामलीला अभिमंचन की परंपरा

खुदा से लड़ते होंगे.........

छूटते हाथ