निम्न हुआ हिंदी का मान......

निर्लज शब्द, निर्लज भावना।
निकृष्ट हुआ, भाषा का ज्ञान।।
घर के भीतर  ही  अब देखो।
निम्न  हुआ  हिंदी  का मान।।

सबद,  सेवैेया,  दोहे छुटे।
निम्न हुआ वेदों का ज्ञान।।
रागों की स्वर लहरी भूले।
भूल गए कान्हा की तान।।

माइकल, वेँगा  याद  हमें  हैं।
प्राण प्रिय हुआ ब्रिटीनि गान।।
घर के भीतर  ही  अब देखो।
निम्न  हुआ  हिंदी  का मान।।

हिंदी अब निकृष्ट हुई, और।
अंग्रेजी  का  है  सम्मान।।
दिवस मनाते हम हिंदी का।
और  अंग्रेजी  हुई  जबान।।

उर्दू  की  तहजीब  भुलाई।
देववाणी का भूले हम मान।।
घर के भीतर  ही  अब देखो।
निम्न  हुआ  हिंदी  का मान।।

लाजवाब

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आठ दशक से गोपेश्वर में रही है, रामलीला अभिमंचन की परंपरा

खुदा से लड़ते होंगे.........

छूटते हाथ