सम्मान करने से छूट तो नहीं रहे कोरोना योद्धा❓




सम्मान करने से छूट तो नहीं रहे कोरोना योद्धा❓

.... कंही जल्दीबाजी के इस दौरे में हम कुछ कोरोना योद्धाओं के काम को अनदेखा तो नहीं कर रहे? कंही कोई ऐसा योद्धा तो नहीं जो सम्मान करते वक्त हमारे सम्बोधन में बार-बार छूट रहा है?

तो जवाब है हाँ की छूट रहे हैं बहुत से योद्धा जिनका हम अभी तक नाम नहीं ले सके उनका आभार नहीं कर सके। जिनमें हैं वो लोग जो खामोशी से बस इस महामारी में उनको दी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वो हैं आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, विधुत निगम, जल संस्थान और संचार विभाग के योद्धा जो कंही गांवों में होम कोरनटाइन लोगों पर निगरानी कर रहे है, तो कंही गर्भवती और धात्री माताओं को पोषाहार उपलब्ध करा रहे हैं। जो लाकडाउन में आपके जीवन का हिस्सा बन चुके संचार और बिजली की जरूरतों को पूरा करने में जुटे हुए हैं, और जीवन की सबसे आवश्यक जरूरत पानी की आपूर्ति में जुटे हैं। 

तो एक सेल्यूट तो इन योद्धाओं के लिए भी बनता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आठ दशक से गोपेश्वर में रही है, रामलीला अभिमंचन की परंपरा

खुदा से लड़ते होंगे.........

छूटते हाथ